पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अभयानंद तिवारी एवं पूर्व महामंत्री विनय मिश्र ने छात्र-छात्राओं को ग्रहण कराया भाजपा की सदस्यता

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

बरहज, देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अभयानंद तिवारी एवं पूर्व महामंत्री विनय कुमार ने स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज देवरिया में , भारतीय जनता पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ो छात्र-छात्राओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता मोबाइल के माध्यम से कराई। सदस्यता ग्रहण करने वालों में अंकुर चौहान ,दिनेश शर्मा,राजीव कुमार, मोहनलाल चौरसिया ,आनंद राजभर, विनोद शर्मा, सुशील मद्धेशिया, जितेंद्र कुमार, श्रवण कुमार प्रजापति, अनमोल मिश्रा ,शिवम पांडे, शत्रुघन मिश्रा, मनीष मौर्य, श्यामलाल भारती कुमारी कंचन, शशि कला, सुमन, सलोनी ,रानी सहित सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के प्रति आस्था व्यक्ति की।

Related Articles

Back to top button