समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चला किसान जन जागरूकता अभियान। 

 

विनय मिश्र जिला संवाददाता।

 

बरहज ,देवरिया। रामजानकी मार्ग भुमी अधिग्रहण बचाओ समिति ने लवरछी डेईडिहा बालु छापर मे जन जागरूकता अभियान चलाया इस दौरान किसान को भुमी अधिग्रहण एक्ट के बारे मे बताया गया इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा सड़क भुमी अधिग्रहण एक्ट मे जब यह नियम है किसानों की भुमी अधिग्रहण से पहले किसानों के भुमी का मुआवज़ा वर्तमान सर्किल रेट या बाज़ार भाव मे जो अधिक हो उसके चार गुना सरकार किसानों को मुआवज़ा दे फिर सरकार को मुआवज़ा देने मे क्यों परेशानी हो रही हम सड़क बनने के ख़िलाफ़ नहीं लेकिन किसानों को उचित मुआवज़ा दिया जाए। हम लोग किसानों को जागरूक कर जानकारी दे रहे है।

उसके बाद अगर ज़रूरत पड़ी तो बात करके धरना भी देने का काम करेंगे। इस दौरान रामजानकी मार्ग भुमीबचाओ समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा सरकार यह भाजपा सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही जिसे हम होने नहीं देंगे।इस दौरान मुख्य रूप से किसान बिराजूँ यादव धनेश कुमार सुरेश राजभर नन्दु शर्मा अरून यादय राजाराम सुनिल राजभर विलास प्रजापति इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button