Azamgarh news:जिला बदर बदमाश गिरफ्तार,भेजा जेल

आजमगढ़:महराजगंज थाने की पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, गुरुवार को अभियुक्त अम्बिका यादव S/O राधेश्याम यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम कोतवाली महराजगंज उम्र 50 वर्ष को जिसे जिलाधिकारी आजमगढ़ के आदेश पर दि0 24.4.2023 से 06 माह के लिए जिला बदर किया गया था, लेकिन फिर भी अभियुक्त नियमों का पालन न करते हुए जिले में ही रह रहा था। गुरूवार को थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्त अम्बिका यादव S/O राधेश्याम यादव नि0 नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम कोतवाली महराजगंज को औघड़गंज बाजार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button