आजमगढ़:दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़:कप्तानगंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक 26.12.2023 को वादिनी मुकदमा अंजना पुत्री सुरेन्द्र चौंबे साकिन- सोनपरा, चकधनवाँखास थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि टप्पू राय उर्फ सर्वेश राय, राम पलट चौबे व आशा देवी पत्नी स्वं0 बृजराज उपाध्याय समस्त निवासी ग्राम- खलीलाबाद थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ने साजिश के तहत वादिनी की शादी मंद बुध्दि व्यक्ति सत्यम उपाध्याय पुत्र स्वं0 बृजराज उपाध्याय से करा दिया तथा वादिनी के देवर शिवम उपाध्याय पुत्र स्वं0 बृजराज उपाध्याय ने वादिनी के साथ दुष्कर्म किया तथा घर वालों से शिकायत करने पर गाली देते हुये मारपीट कर घर से भगा दिये। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 371/2023 धारा 376/120B/323/504/506 IPC पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष कप्तानगंज द्वारा की जा रही है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शिवम उपाध्याय पुत्र स्वं0 बृजराज उपाध्याय ग्राम- खलीलाबाद थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को रोडवेज आजमगढ़ से शुक्रवार को दोपहर लगभग 11.55 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button