भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन आचार्य घनश्याम ओझा।

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

 

सलेमपुर ,देवरिया। सलेमपुर तहसील क्षेत्र के पिपरा रामधर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन आचार्य घनश्याम ओझा ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्णा अपने बाल शखाओके साथ घूम घूम कर गोपियों के घर से माखन, चोरी करके अपने और बाल वालों को खिलाते थे संजोग से एक दिन गोपियों ने भगवान कृष्ण को पकड़ लिया और और उनको लेकर मां यशोदा के पास आई और गोपियों ने कहा मैया तेरा लल्ला माखन चोर है यशोदा के पूछने पर भगवान कृष्ण ने कहा मैया मेरी मैं नहीं माखन खायो, ग्वाल बाल सब सब बैर पड़े हैं बरबस मुख् लपटायो। आगे भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए यमुना तट पर बाल शाखों के साथ गेंद खेलने खेलने की भी चर्चा की आचार्य घनश्याम ओझा ने कहा कि पुतना राक्षसी ने भगवान कृष्ण को गोद में उठा लिया और अपना स्तनपान कराने लगी भगवान कृष्ण ने, स्तनपान करते-करते पुतना का वध कर उसका कल्याण कर दिया। आगे उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण थोड़ा बड़े हुए तो यमुना जी के तट पर भगवान कृष्ण अपने मित्र सुदामा और अन्य शाखाओ के साथ गेंद खेल रहे थे गेंद जमुना जी में चला गया जमुना के जल में कालिया नाग रहता था गेंद ढूंढने के बहाने भगवान कृष्ण यमुना में प्रवेश कर गए और कालिया नाग को नाथ कर उसके फन पर मुरली बजाते हुए प्रकट हुए। कथा के दौरान मुख्य

यजमान सहित आसपास के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button