28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह के रूप में , किया गया आयोजन। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र,जिला संवाददाता।

देवरिया।

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर 28 अक्टूबर,2024 से 03 नवम्बर,2024 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है । सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ 28 अक्टूबर,2024 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा मंडल पर कार्यरत रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए सत्यनिष्ठा शपथ दिलाई ।

उन्होंने कहा की मेरा विश्वास है कि हमारे देश की आर्थिक,राजनीतिक तथा सामाजिक विकास में भ्रष्टाचार एक बड़ा अवरोधक है । मै विश्वास करता हूँ कि भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए, हमारी सरकार,नागरिक तथा निजी क्षेत्र को एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। मुझे लगता है कि प्रत्येक नागरिक को सदैव सतर्क रहना चाहिए एवं ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्च मानकों को पालन करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करना चाहिए।

* “ मैं इसलिए, शपथ लेता हूँ कि :- 1.जीवन के हर कदम पर सत्यनिष्ठ और कानून व्यवस्था का पालन करूँगा। 2.न तो रिश्वत लूँगा और न ही रिश्वत दूँगा / 3.सभी कार्य ईमानदारी और पारदर्शी रीति से करूँगा । / 4.जनहित में कार्य करूँगा । / 5. अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करूँगा । / 6. भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट उचित एजेंसी को दूँगा ।”*

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा की नियमबद्धत्ता तथा नियम कानून का अक्षरश: पालन भ्रष्टाचार रहित समाज की पहली आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों प्रकार का हो सकता है । कार्य निष्पादन में विलम्ब को भ्रष्टाचार का एक महत्वपूर्ण कारण बताते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्य सम्पादन में अनावश्यक विलम्ब से हर हाल में बचा जाये तथा नियमों एवं प्रक्रियाओं का पूर्णत:पालन सुनिश्चित करते हुए कार्य सम्पादित किये जाएँ ।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचाल) श्री राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) श्री राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री एस रामाकृष्णन, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय श्री अनुज वर्मा,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(ऑपरेशन) श्री अनिल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(कर्षण) श्री आर एन सिंह, वरिष्ठ मंडल सामाग्री प्रबंधक श्री नितेश कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल आंकड़ा प्रबंधक श्री नवनीत वर्मा,मंडल इंजीनियर सामान्य श्री पी पी कुजूर,सहायक वित्त प्रबन्धक श्री अरविंद कुमार पाण्डेय,सहायक वाणिज्य प्रबन्धक श्री पी एस रावत सहित सभी शाखाधिकारियों ने भ्रष्टाचार मिटाने एवं नये भारत के निर्माण के लिए शपथ ग्रहण किया । इस अवसर पर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सी.वी.सी. की वेबसाइट-https://pledge.cvc.nic.in पर e-pledge लेने हेतु जागरूक किया गया।

29 अक्टूबर, 2024 को 11.00 बजे भारतेंदु सभागार कक्ष में कर्मचारियों के लिए ‘क्विज प्रतियोगिता‘ एवं 30 अक्टूबर, 2024 को अधिकारी. क्लब में रेल अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के बच्चों के लिए ’’सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’’ विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई है।

Related Articles

Back to top button