आजमगढ़: जिला मजिस्ट्रेट ने तीन अपराधियों को किया जिला बदर गुण्डा एक्ट के अर्न्तगत की गई कार्रवाई
रिपोर्ट: रोशन लाल
बिलरियागंज/ आज़मगढ़:आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अपराध नियंत्रण में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत गोवध, व आपराधिक कृत्यों में सक्रिय अपराधियों पर गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा 03 अपराधियों को 08 दिसम्बर से 06 माह के लिए जिलाबदर किया गया है। थाना बिलरियागंज से 02 व थाना गम्भीरपुर से 01 अपराधी जिलाबदर हुए है। जिलाबदर हुए 03 अपराधियों का विवरण इस प्रकार है, 1. जावेद पुत्र स्व0 मुमताज, सा0 मुहम्मदपुर, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ। (आपराधिक), 2. रफीक पुत्र फारुख, सा0 छीही, थाना बिलरियागंज, आजमगढ। (गोवध), 3. मुन्ना पुत्र रामू खां , सा0 करमैनी, थाना बिलरियागंज, आजमगढ। (आपराधिक)।