भूमि विवाद को लेकर मार-पीट पिता सहित दो बेटीयाँ घायल।

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
बरहज ,देवरिया। बरहज थाना
क्षेत्र के नया नगर निवासी एक महिला ने अपने बगलगिर पर आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर एक युवक ने हमारे परिवार के लोगों के उपर हमला कर दिया ।
जिसमें गहरी छोटी आई है इस मामले की लिखित तहरीर देकर थाना प्रभारी निरीक्षक बरहज से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ीता ने आरोप लगाया है कि हमारे बगल गीर रमेश यादव से जमीनी विवाद था जिसको लेकर गुरुवार की शाम को मैं अपने दरवाजे पर बैठी थी कि अचानक हमला बोल दिए और मेरे पति और मेरी बेटियों को मारा पीटा जिसमें हमारे बच्चे एवं मेरे पति अजय निषाद गंभीर चोट लगी है। इस मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए हमलावरों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है । इस मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है



