राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ की हुई आवश्यक बैठक।

विनय मिश्र,जिला संवाददाता।
बरहज ,देवरिया।
राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ देवरिया कि बैठक न्यू जेनिथ सेंट्रल एकेडमी बरहज में संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन कृष्ण चंद्र मिश्रा एव अविनाश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ देवरिया के जिला अध्यक्ष जनार्दन चौहान रहे। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव पर भी गंभीरता पूर्वक चर्चा किया गया तथा सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में लोकप्रिय प्रबंधक को ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक उपाध्यक्ष ब्लॉक महामंत्री इस समय सभी पदाधिकारी निर्वाचित किये जाएगा साथ ही बैठक में विद्यालयों में आ रही तमाम समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए उन समस्याओं के जल्द से जल्द निराकरण करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जनार्दन चौहान ने स्वागत से अभिनव होकर सभी प्रबंधकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ सदैव संघर्ष करता रहा है आज देवरिया जनपद में अधिकारियों बाबूओ की तानाशाही के कारण भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है जिसके लिए राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ से लेकर संसद तक संघर्ष करने के लिए कटिबंध है प्रत्येक समस्या जनहित को प्रभावित करती है और विद्यालय की समस्या किसी भी समाज के विकास के लिए बाधक है इसलिए आज हम सभी प्रबंधक एकजुट होकर इस अन्य के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य हैं। हम विश्वास दिलाते हैं जब तक हम जिला अध्यक्ष हैं हमारे नेतृत्व में किसी प्रबंधक का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से अविनाश गुप्ता, रामानन्द मल, फायनाथ यादव, कृष्ण चंद्र मिश्रा, प्रद्युम्न नाथ तिवारी,रामानुज तिवारी, लालसहब सिंह आदि प्रबन्धक उपस्थित रहे।



