कार्यक्रम आयोजित कर पूजे गए भगवान चित्रगुप्त जी। परिचय के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम। 

 

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ

मऊ।घोसी।भगवान श्री चित्रगुप्त जी पूजन दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मऊ द्वारा मऊ नगर के सूर्या मैरिज हाल में रविवार की सांय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के मध्य पारिवारिक मिलन एवं सहभोज कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम जिला संरक्षक डॉ हरिश्चंद श्रीवास्तव एवं रमेश श्रीवास्तव द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी की पूजन एवं स्तुति से की गई,तत्पश्चात हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल की बालिकाओं द्वारा सरस्वती एवं गणेश वंदना की गई।

सी बी एम स्कूल की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत से अभिनंदन किया गया।

सेजल एवं त्रिशा के सोलो डांस की प्रस्तुति से सभी झूम उठे।

सी बी एम स्कूल की आरुषि खुशी,अंजलि,कृतिका, अंशिका,रिया,पीहू,सुहानी, शान्वी द्वारा मां दुर्गा के नौ रूपों का अद्भुत प्रदर्शन से सभी श्रद्धावनत हो गए।

वैष्णवी श्रीवास्तव खुरहट के शिव तांडव से साक्षात् शिव के दर्शन की अनुभूति हुई।

आर्या,शिवानी, आराध्या,श्रद्धा, भूमि ने नाटक द्वारा पूर्ण रामायण का परिचय करा दिया।

कायस्थ परिवार की महिलाओं और पुरुषों के मध्य रोमांचक अंत्याक्षरी प्रतियोगिता हुई जिसमें पुरुषों ने बाजी मारी,

महासभा की महिला प्रकोष्ठ की मीना श्रीवास्तव,मधुलिका श्रीवास्तव,योगिता श्रीवास्तव,नम्रता श्रीवास्तव ने मधुर गीतों से समा बांध दिया।

सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने आहृवान गीत द्वारा सभी को प्रेरित किया तो रजत श्रीवास्तव ने रोमांटिक गीत प्रस्तुत किए।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मऊ के संरक्षकगण विनय वर्मा,रमेश श्रीवास्तव, हरीशचंद्र श्रीवास्तव, जयप्रकाश श्रीवास्तव,विनोद श्रीवास्तव, डॉ आर के लाल द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी महिला,पुरुषों,बालक बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में

कार्तिक,शुभम,अक्षय,आदेश,यज्ञदेव का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन तनय श्रीवास्तव एवम रत्नेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मऊ के जिलाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम में मंडलीय अध्यक्ष हरिंद्र लाल श्रीवास्तव,महामंत्री सुबोध श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, पत्रकारअशोक श्रीवास्तव,पुनीत श्रीवास्तव, प्रवीन श्रीवास्तव, चंचल श्रीवास्तव,रजनी अस्थाना,शोभा,नीलम ,प्रभा,आराधना,शालिनी,जिलाधिकारी के पेशकार अतुल श्रीवास्तव सहित गणमान्य कायस्थ महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button