सावन में देवघर यात्रा होगी आसान,देवघर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू

वाराणसी, 18 जुलाई, 2026ः रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी सावन माह में झारखंड के देवघर में लगने वाले श्रावणी मेला के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए मेला यात्रियों की सुविधा हेतु 05028/05027 बढ़नी-देवघर-बढ़नी वाया कप्तानगंज अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी का संचलन 28 जुलाई से 29 अगस्त, 2026 तक प्रतिदिन बढ़नी से तथा 29 जुलाई से 30 अगस्त, 2026 तक प्रतिदिन देवधर से 33 फेरोें हेतु किया जायेगा।

महिला पर चाकू बाजी करने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल

05028 बढ़नी-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 29 जुलाई से 29 अगस्त, 2026 तक प्रतिदिन बढ़नी से 15.20 बजे प्रस्थान कर शोहरतगढ़ से 16.10 बजे, सिद्धार्थनगर से 16.29 बजे, आनन्दनगर से 16.54 बजे, गोरखपुर से 17.50 बजे, कप्तानगंज से 18.47 बजे, रामकोला से 19.12 बजे, पडरौना से 19.30 बजे, तमकुही रोड से 20.00 बजे, थावे से 21.00 बजे, गोपालगंज से 21.22 बजे, दिघवा दुबौली से 22.09 बजे, मशरख से 22.43 बजे, मढ़ौरा से 23.10 बजे, खैरा से 23.50 बजे, दूसरे दिन दिघवारा से 00.47 बजे, सोनपुर से 01.15 बजे हाजीपुर से 01.30 बजे, देसरी से 01.57 बजे, शाहपुर पटोरी से 02.25 बजे, बछवारा से 02.57 बजे, बरौनी से 03.45 बजे, बेगुसराय से 04.05 बजे, साहिबपुर कमाल से 04.37 बजे, मुंगेर से 07.00 बजे, सुलतानगंज से 08.25 बजे, भागलपुर से 09.05 बजे, बरहट से 10.05 बजे तथा बांका से 10.45 बजे छूटकर देवघर 13.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 05028 देवघर-बढ़नी अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 29 जुलाई से 30 अगस्त, 2026 तक प्रतिदिन देवघर से 18.45 बजे प्रस्थान कर बांका से 19.40 बजे, बरहट से 20.03 बजे, भागलपुर से 21.03 बजे, सुलतानगंज से 21.30 बजे, मुंगेर से 23.20 बजे, साहिबपुर कमाल से 23.45 बजे दूसरे दिन बेगुसराय से 00.15 बजे, बरौनी से 00.55 बजे, बछवारा से 01.17 बजे, शाहपुर पटोरी से 01.50 बजे, देसरी से 02.12 बजे, हाजीपुर से 02.50 बजे, सोनपुर से 03.02 बजे, दिघवारा से 03.30 बजे, खैरा से 05.22 बजे, मढ़ौरा से 06.02 बजे, मशरख से 06.40 बजे, दिघवा दुबौली 07.14 बजे, गोपालगंज से 08.06 बजे, थावे से 09.10 बजे, तमकुही रोड से 09.42 बजे, पड़रौना से 10.12 बजे, रामकोला से 10.30 बजे, कप्तानगंज से 10.55 बजे, गोरखपुर से 11.50 बजे, आनन्दनगर से 12.45 बजे, सिद्धार्थनगर से 13.40 बजे तथा शेाहरतगढ़ से 14.02 बजे छूटकर बढ़नी 15.15 बजे पहुँचेगी।इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी/साधारण द्वितीय श्रेणी के 14 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 16 अनारक्षित कोच लगाये जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button