Azamgarh news:महिला गौ सेवक को गोवंश की जान बचाकर नौकरी से हाथ धोना पड़ा

The female cow servant had to quit her job after saving the life of the cattle

लालगंज (आजमगढ़ ) श्री कान्हा गौ आश्रय स्थल परिसर मे बुधवार की देर रात्रि परिसर में रखे गोबर मे एक गोवंश फंस गया था। महिला गौ सेवक को गोवंश की जान बचाकर नौकरी से हाथ धोना पड़ा। श्री कान्हा गौ आश्रय स्थल नगर पंचायत कटघर लालगंज की देखरेख मे संचालित किया जाता है । गौवशो की देखभाल करने के लिए तीन गौ सेवक मे दो पुरुष एक महिला गौ सेवक रखे गये है। दोनो पुरुष गौ सेवक रात्रि मे गौ आश्रय स्थल पर नही रहते है। एक महिला गौ सेवक के भरोसे 93 गौ वंश रहते है। जिसमे आधे गौ वशो को रस्सी नही लगती है। जिससे छुट्टा गौवंश,कमजोर गौवंशो को दौडा कर मारते है। जिससे कभी कभी कमजोर गौवंश पोखरे के पानी व गोबर मे गिर जाते है। बुधवार की सायं एक गौवश जान बचाने मे गोबर मे जा फंसी। महिला गौ सेवक आफिस के कर्मचरियो को सूचना दी एक -दो घंटे तक आफिस से किसी के न आने पर महिला गौ सेवक अपने परिजनो के साथ मिलकर गौवंश को निकालने का प्रयास किया । न निकल पाने की स्थिति मे रात्रि लगभग 10 बजे आसपास के लोगो को बुलाकर गौवंश को बाहर निकालकर उसकी जान बचायी गयी।जिसकी सूचना पूरे नगर मे फैल जाने से गुरुवार को महिला गौ सेवक को नगर पंचायत द्वारा दूसरे दिन से कार्य न करने की हिदायत दी गयी। सरोजा देवी महिला गौ सेवक को गौवंश की जान बचाकर नौकरी से हाथ धोना पडा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button