मिट्टी हटाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट चार घायल ।

विनय मिश्रा ,जिला संवाददाता।
बरहज,देवरिया। थाना क्षेत्र के घुगघा गाँव में दो परिवारों में मिट्टी हटाने
को लेकर दो भाई आपस में कहां सुनी करने लगे कहां सुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी इस मारपीट में दोनों भाई सहित पिता और एक भतीजा घायल हो गया घायल अवस्था में स्वजन इलाज के लिए चारों को सीएचसी पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों प्राथमिक उपचार कर सभी को महर्षि दे रहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया दोनों पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत कार्यवाही की मांग की है।
थाना क्षेत्र के घुगघा गड़ौना निवासी सुदामा यादव 50 पुत्र सीताराम यादव, मुन्ना यादव 52 पुत्र सीताराम यादव,सोनु यादव 32 पुत्र सुदामा यादव घर के पास मिट्टी हटाने को लेकर कहा सुनी करते-करते मारपीट करने लगे मारपीट देख सीताराम यादव 70 पुत्र स्वर्गीय जनार्दन यादव बीच बचाव करने गए लेकिन इस मारपीट में सीताराम यादव भी घायल हो गए घायल अवस्था में स्वजन चारों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज ले गए जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महर्षि दे रहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि मिट्टी हटाने को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में चार घायल हैं दोनों ने थाने में तहरीर दिया है। जांच किया जा रहा है।



