उत्तर प्रदेश में फिर उत्पन्न हुआ खाद का संकट, किसानों को नहीं मिल रही डीएपी -विजय
खाद न होने के कारण समितियों पर ताला बन्द -विजय रावत सहकारी समितियों और निजी दुकानों से डीएपी गायब, खाद न मिलने से किसान परेशान।

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
देवरिया।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डी ए पी खाद की सम्स्या को लेकर समितियों पर प्रदर्शन किया इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कहा उतर प्रदेश मे खाद कमी की सम्स्या को लेकर हहकार मचा हुआ जिसकी देन है की आज खाद की कमी होने के नाते किसान रात भर समितियों लाईन लगा के रह रहे है उसके बाद भी किसानो को खाद नहीं मिल पा रही है जिसका हिसाब आने वाले चुनाव किसान अपना अमुल्य वोट देकर भाजपा से ले लेंगे उन्होंने करा आज किसान को खेत बोने के लिए खाद की आवश्यकता है पर उतर प्रदेश मे फिर खाद का सकट होने से खाद नहीं मिल पा रही है इस भाजपा सरकार मे खाद सकट के पिछे भाजपा सरकार व अधिकारी दोनों मिलकर मिलकर किसानो की डी ए पी खाद लुट रहे है। जिसका हिसाब समय आने पर अन्यदाता देंगे। श्री रावत ने कहा की भाजपाइयों ने सारी खाद दबा रखी है और खाद की कालाबाज़ारी कर रहे हैं।आज जितना किसान सम्मान के नाम पर दिया जा रहा है उससे ज़्यादा खाद की कालाबाज़ारी से लिया जा रहा है जिसे किसान बर्दासत नहीं करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से अजित सिह सनोज यादव विपिन सिह राकेश तिवारी रामसजन यादव किसान अरूण कुमार अनिल राजभर अनिश शर्मा अभिषेक यादव राजन तिवारी सुनिल राजभर इत्यादि लोग उपस्थित थे।



