बलिया पुलिस का बढ़ा मान: वरिष्ठ उप निरीक्षक राम प्रसाद बिंद को राष्ट्रपति पदक
उत्कृष्ट पुलिस सेवा का सम्मान: वरिष्ठ उप निरीक्षक राम प्रसाद बिंद को राष्ट्रपति पदक

वाराणसी। 7 जुलाई 2026 ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट पुलिस सेवा का मिला सर्वोच्च सम्मान, वरिष्ठ उप निरीक्षक राम प्रसाद बिंद को राष्ट्रपति पदक प्रदानबलिया पुलिस के लिए गौरव और सम्मान का क्षण उस समय आया जब वरिष्ठ उप निरीक्षक राम प्रसाद बिंद को उनकी उत्कृष्ट, निष्पक्ष एवं सराहनीय पुलिस सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पदक एडीजी वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया।
आचार्य विनोद कुमार की लंदन मौजूदगी से मची सनसनी!
वरिष्ठ उप निरीक्षक राम प्रसाद बिंद ने अपने लंबे पुलिस सेवा काल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है।अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील समाधान में उनकी भूमिका सदैव सराहनीय रही है। उनकी कार्यशैली ने पुलिस विभाग की छवि को मजबूत करने के साथ-साथ जनता का विश्वास भी बढ़ाया है।
डांस फ्लोर पर छाने आया हाई-एनर्जी पंजाबी धमाका ‘नाची जावे’
राष्ट्रपति पदक प्राप्त करना न केवल राम प्रसाद बिंद की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे वाराणसी पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है। इस सम्मान से पुलिस विभाग में कार्यरत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने वरिष्ठ उप निरीक्षक राम प्रसाद बिंद को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी निष्ठा, ईमानदारी तथा समर्पित सेवा पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है।


