नर्वदेश्वर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।
जिला संवाददाता, विनय मिश्र, देवरिया।
बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम
कपरवार के नर्वेश्वर सिंह 30 पुत्र स्वर्गी चिरंजीव सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।
मृतक की पत्नी सुषमा सिंह ने बताया की मंगलवार की दोपहर गाय खिलाने के बाद अपने घर से दो घर छोड़कर मोबाइल से बैठकर बात कर रहे थे, तभी अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े स्वजनों ने इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज लाया जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही युवक को मृत्यु घोषित किया गया।
नव महीना पहले नर्वदेश्वर सिंह ने सुषमा सिंह के साथ कोर्ट में शादी किया था। नागेश्वर सिंह और सुषमा घर में अकेले रहते थे ,प्रत्येक दिन के भांति गाय को चारा खिलाकर नर्वदेश्वर सिंह ने मोबाइल से बात कर रहे थे ।उसी समय चक्कर खाकर गिर गए
और उनकी मृत्यु हो गई।
स्वजनों ने इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने नर्वदेश्वर सिंह को मृत्यु घोषित कर दिया।