पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में बीजेपी जीत की ओर अग्रसर: केशव प्रसाद मौर्य

Lucknow: Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya praised the leadership of Prime Minister Narendra Modi on the day of election results. Along with this, he also targeted Congress leader Rahul Gandhi. Under whose leadership, BJP is continuously moving towards victory. BJP's victory journey continues continuously," he said, "Our party is going to form the government with a majority in Maharashtra and Jharkhand. The political atmosphere in both these states is in our favor. There is no doubt whatsoever. At the same time, where by-elections have been held in different states, the lotus of BJP is blooming. The people of the region are accepting our party with joy.” He further said, “Congress leader Rahul Gandhi has an automatic lying machine. They are constantly lying about BJP. But, people have now understood their existence.” He also targeted Akhilesh Yadav. He said that Akhilesh Yadav is walking around with a fake PDA. That family was running a development agency. The public replied that they are not the rulers of the 27th. Apart from this, he cannot become the ruler even till 2047. This time the SP will be cleared. SP is about to end. This time the overall atmosphere in the whole country is in our favor. Let us know that today (November 23) the results of all the by-election seats including Maharashtra and Jharkhand are being announced. It will be clear by this afternoon that which government is going to be formed in the region.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश ने चुनावी नतीजों के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जोरदार निशाना साधा।उन्होंने कहा, “सबसे पहले मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और सशक्त नेतृत्व की तारीफ करना चाहता हूं। जिनके नेतृत्व में लगातार भाजपा जीत की ओर अग्रसर है। भाजपा की विजय यात्रा लगातार जारी है।”,उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र और झारखंड में हमारी पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। दोनों ही राज्यों में राजनीतिक माहौल हमारे पक्ष में है। इसमें किसी भी प्रकार का संशय नहीं है। वहीं, अलग-अलग राज्यों में जहां कहीं पर भी उपचुनाव हुए हैं, वहां भाजपा का कमल खिल रहा है। प्रदेश के लोग हमारी पार्टी को सहर्ष स्वीकार कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पास झूठ बोलने की ऑटोमेटिक मशीन है। वो भाजपा के बारे में लगातार झूठ बोल रहे हैं। लेकिन, लोग अब इनके प्रपंच को समझ चुके हैं।”

उन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव फर्जी का पीडीए लेकर घूम रहे हैं। वह परिवार डेवलपमेंट एजेंसी चला रहे थे। इन्हें सूबे की जनता ने जवाब दिया है कि वो 27 के सत्ताधीश नहीं हैं। इसके अलावा, वो 2047 तक भी सत्ताधीश नहीं बन सकते हैं। इस बार सपा सफा हो जाएगी। सपा का समाप्त होना तय है। इस बार पूरे देश में कुल मिलाकर माहौल हमारे पक्ष में ही है।बता दें कि आज (23 नवंबर) महाराष्ट्र और झारखंड सहित सभी उपचुनाव सीटों पर नतीजों की घोषणा हो रही है। आज दोपहर तक साफ हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है.

Related Articles

Back to top button