अपर पुलिस अधीक्षक एवं उप जिलाधिकारी के देखरेख में थाना दिवस का हुआ आयोजन।
विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
भाटपार रानी, देवरिया। थाना दिवस के अवसर पर भाटपार रानी थाना में अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी भाटपार रानी रत्नेश कुमार तिवारी ने भाग लिया तहसील क्षेत्र के आए हुए फरियादियों ने अपनी अपनी बातें प्रार्थना पत्र के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों के सामने रखी ये जिसको बड़ी गंभीरता से अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी रत्नेश कुमार तिवारी ने सुनी और आम जनता की समस्याओं को सुनकर तत्काल न्याय सुलभ कराने पर बल दिया, फरियादियों के प्रार्थना पत्र का अवलोकन करते हुए सक्षम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर तहसील के सभी कर्मचारी गण एवं भाटपार रानी के थाना अध्यक्ष सहित सभी लोग उपस्थित रहे।