भिवंडी पालिका में संत संताजी जगनाडे महाराज जयंती का आयोजन
Sant Santaji Jagannade Maharaj Jayanti organized in Bhiwandi Municipality
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – शासन के आदेश और भिवंडी पालिका प्रशासक व आयुक्त के निर्देशानुसार भिवंडी पालिका मुख्यालय में संत संताजी जगनाडे महाराज की जयंती बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त (कर) शैलेश दोंदे ने संत संताजी जगनाडे महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की और संताजी महाराज के महान जीवन और समाज सुधार में उनके योगदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।इस कार्यक्रम मे जनार्दन निपुर्ते, उप कामगार कल्याण अधिकारी समेत महानगर पालिका के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर संत संताजी महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उपायुक्त दोंदे ने कहा कि संत संताजी जगनाडे महाराज भारतीय समाज सुधार आंदोलन के एक महान संत और प्रेरणास्त्रोत थे। उनके आदर्श और शिक्षाएं आज भी समाज में एकता, समर्पण और सच्चाई का संदेश देती हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने शांतिपूर्ण और स्नेहपूर्ण वातावरण में संताजी महाराज के कार्यों का स्मरण किया और उनके विचारों को जीवन में अपनाने का प्रण लिया। संत संताजी जगनाडे महाराज का जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और कार्य आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। उनकी जयंती के आयोजन के माध्यम से समाज में उनके योगदान को याद करना और नई पीढ़ी को उनके विचारों से जोड़ना अत्यंत महत्वपूर्ण है।