माँ उषा सेवा संस्थान ने बाटे 800 कम्बल।जरूरत मंदो की सेवा सबसे बड़ा धर्म:अजय जयसवाल “
Ghosi. Mau. On Thursday, social worker and director and head of Maa Usha Jaiswal Seva Sansthan Itaura Chobepur, Ajay Jaiswal, distributed warm clothes among more than 800 helpless and needy people of the area at two places in Ghosi city, Majhwara Mod Narokhar Pokhara and Baragaon Mansarovar Shiv Mandir Pokhara as well as in Kopaganj, trying to give them relief from the cold. Social worker Ajay Jaiswal, who gives warm clothes to thousands of needy people every year, called it human service. While distributing blankets among 500 needy and helpless people at the ancient Shiv temple Narokhar Pokhara situated at Majhwara turn of Ghosi town and at the ancient Shiv temple situated at Baragaon Purba Mohalla, District President of Pradhan Sangh Ajay Jaiswal said that service to mankind is service to God. There is no more pious act than serving the poor and the helpless. This is a small effort to provide relief from cold to the needy. Therefore, capable people should come forward to serve and protect the helpless and the poor and donate warm clothes. He reiterated his commitment to help the needy in every possible way. BJP Mandal President Ravindra Upadhyay said that this work of Ajay Jaiswal, who works for the welfare of social workers and needy people, is very commendable. Many charitable works are done by Maa Usha Jaiswal Seva Sansthan established by his family. Thousands of people have been benefited by more than half a dozen hearse vehicles for the people of the area. More than eight thousand needy people have got relief from cold by giving them warm clothes every year. On this occasion, District President of Pradhan Sangh Ajay Jaiswal, Mandal President Ravindranath Upadhyay, Atul Sharma, Alok Vishwakarma, Santosh Mishra, Rajesh Rajbhar, Guddan Srivastava, Sanjay Nishad, Manoj Sahni, Gopal Sahni etc. were present.
रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव
घोसी।मऊ। घोसी नगर के दो स्थानों मझवारा मोड नरोखर पोखरा एवं बड़ागांव मानसरोवर शिवमन्दिर पोखरा के साथ कोपागंज में वृहस्पतिवार को समाजसेवी एवं माँ उषा जायसवाल सेवा संस्थान इटौरा चौबेपुर के डायरेक्टर एवं प्रधान अजय जायसवाल द्वारा क्षेत्र के 800 से अधिक असहाय एवं जरूरतमंद लोगों में गर्मवस्त्र वितरित कर उनको ठंड से राहत देने का प्रयास किया।प्रति वर्ष हजारों जरूरतमन्दों को गर्म वस्त्र देने वाले समाजसेवी अजय जायसवाल ने इसको मानव सेवा बताया।
घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर नरोखर पोखरा पर एवं बड़ागांव पूरब मुहल्ला स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर 500 जरूरतमंदों एवं असहाय लोगों में कम्बल वितरित करते हुए प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहाकि नर सेवा ही नारायण सेवा है।गरीबों एवं असहायों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नहीं है ।जरूरत मंदो को ठंड से राहत देने के लिए यह एक छोटा सा प्रयास हैं।इसलिए सक्षम लोगों को चाहिए कि असहाय एवं गरीब को भी सेवा एवं रक्षा के लिए आगे आकर गर्म वस्त्र दान करें।उन्होंने जरूरतमन्दों की हर संभव मदद की प्रतिबद्धता दोहराया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र उपाध्याय ने कहा कि समाजसेवी एवं जरूरतमन्दों के हित के लिए कार्य करने वाले अजय जायसवाल का यह कार्य बहुत ही सराहनीय है।इनके परिवार द्वारा स्थापित मा ऊषा जायसवाल सेवा संस्थान द्वारा बहुत से पुण्य के कार्य किये जाते है।क्षेत्र की जनता के लिए आधा दर्जन से अधिक शव वाहन से हजारों लोग लाभान्वित हो चुके है।प्रतिवर्ष आठ हजार से अधिक जरूरतमन्दों को गर्मवस्त्र देने से उनको ठंड से राहत मिल चुकी है।इस अवसर पर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल , मण्डल अध्यक्ष रविंद्रनाथ उपाध्याय,अतुल शर्मा,आलोक विश्वकर्मा,संतोष मिश्रा,राजेश राजभर,गुड्डन श्रीवास्तव,संजय निषाद, मनोज साहनी, गोपाल साहनी आदि उपस्थित रहे।