फ़ातेमा मेरे ज़िगर का टुकड़ा है जिसने फ़ातेमा को दुःख पहुंचाया उसने मुझको दुःख पहुचाया:पैगम्बर
Ghosi/ Mau. In the Shia locality of Baragaon in Ghosi city, Yaume Fatimiya program was organized on Thursday morning at 9 o'clock and tribute was paid in the memory of the martyrdom of Prophet Mohammad's daughter Fatima Zahra. It was presided over by Shafqat Taqi and Peshkhani Muhammad Wasim. A procession of Alam was taken out from Madrasa Hussainia. It passed through the traditional route and ended at Sadar Imambargah in the evening. On this occasion, the maulanas delivered speeches and asked to follow the path shown by them. In the memory of Prophet Mohammad's daughter and Imam Hussain's mother Fatima Zahra, the procession of Alam started from Madrasa Hussainia in Baragaon amidst Nauha Khani and slowly passed through Chhote Phatak, Nimtle, Bade Phatak and mourning and ended late in the evening at Sadar Imam Bargah on National Highway NH 29. On this occasion, all the organizations of the city presented Nauha Khwani and mourning. This procession passed through its traditional route through Nimtle, Sheikh Jumman Tarbabu's gate, Nimtle and Madrasa Hussainia. In their speeches, Maulana Nasimul Hasan, Maulana Mehndi Hussaini, Maulana Syed Ali Faqri, Maulana Mujahir, Maulana Suzaat Ali etc. said that three days after the death of Mohammad Saheb, his house was set on fire, his son-in-law Hazrat Ali and his daughter were not allowed to live in peace by the opponents of Islam. Their houses were set on fire, the burning door was dropped on Fatima, Hazrat Ali was dragged with a rope tied around his neck. He was harassed in various ways. He was also attacked. In which one of his sons Mohsin died prematurely during pregnancy. Still she did not leave humanity. Sacrificed her life for Islam. Worked for humanity throughout her life. Janabe Fatima had dedicated her entire life along with her family for the welfare of people. The true tribute to her would be by adopting her ideals. On this occasion Alamdar Hussain, Mazhar Hussain, Ishtiaq Hussain, Mehndi, Maulana Mojahir Hussain, Maulana Kamil, Mehndi Hussain, Faiz Shabbar, Shamim Haider, Maulana Naseemul Hasan, Maulana Ahmed Abbas Imam of Juma Jamaat Shia Jama Masjid Ghosi, Zafarul Hasan, Naseem Akhtar, Wasiul Hasan, Iftekhar Hussain etc were present.
रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ
घोसी/ मऊ।घोसी नगर के बड़ागांव शिया मोहल्ले में गुरुवार की सुबह 9 बजे यौमे फातिमिया कार्यक्रम का आयोजन कर पैगम्बर मोहम्मद साहब की पुत्री फातिमा ज़हरा की शहादत की याद में खिराजे अकीदत पेश किया गया। इसकी अध्यक्षता शफ़क़त तक़ी एवं पेशखानी मुहम्मद वसीम ने किया मदरसा हुसैनिया से अलम का जुलुस निकाला गया।जो परम्परागत रास्तो से निमतले होते हुये सदर इमामबारगाह पर शाम को समाप्त हुआ।इस अवसर पर मौलानाओं ने तकरीर कर इनके बताये रास्ते पर चलने को कहा।
पैगम्बर मोहम्मद साहब की पुत्री और इमाम हुसैन की माता फातिमा ज़हरा की याद में अलम का जुलुस नौहा खानी के बीच बड़ागांव के मदरसा हुसैनिया से प्रारम्भ होकर छोटे फाटक, निमतले, बड़े फाटक होते हुये और मातम करते हुये धीरे धीरे चलते हुये देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 29 स्थित सदर इमाम बारगाह पर जाकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर नगर की सभी अंजुमनों ने नौहाख्वानी व मातम पेश किया।
ये जुलूस अपने पारम्परिक रास्ते से होते हुए निमतले, शेख जुम्मन तारबाबू के दरवाजे, निमतले व मदरसा हुसैनिया मे अपनी तकरीर में मौलाना नसिमुल हसन, मौलाना मेहँदी हुसैनी, मौलाना सैय्यद अली फ़क़री, मौलाना मुजाहिर, मौलान सुज़ाअत अली आदि ने कहा कि मोहम्मद साहब की मृत्यु के तीन दिन बाद उनके घर को आग लगा दी, उनके दामाद हजरत अली और उनकी बेटी को इस्लाम के विरोधियो ने चैन से रहने नही दिया। उनके घरो में आग लगा दी जलता दरवाज़ा फ़ातेमा के ऊपर गिरा दिया गया हजरत अली के गले में रस्सी का फन्दा लेकर उनको घसीटा गया।उनको तरह तरह से परेशान किया गया।उनके ऊपर हमला भी किया गया। जिसमें इनके एक पुत्र मोहसीन की गर्भावस्था के समय से पूर्व मृत्यु हो गयी। फिर भी इंसानियत को नही छोड़ा।इस्लाम के लिये कुर्बान हो गए।जीवन पर्यन्त इंसानियत के लिये काम किया।जनाबे फातिमा का पूरा जीवन परिवार के साथ लोगो की भलाई के लिये समर्पित कर दिया था।इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि इनके आदर्शो को अपना कर होगी।
इस अवसर पर अलमदार हुसैन, मजहर हुसैन, इस्त्याक हुसैन, मेहँदी, मौलाना मोजाहीर हुसैन, मौलाना कामिल, मेंहदी हुसैन, फैज़ शब्बर,शमीम हैदर, मौलाना नसीमुल हसन, मौलाना अहमद अब्बास इमामे जुमा जमात शिया जमा मस्जिद घोसी, ज़फरुल हसन, नसीम अख्तर, वसीउल हसन, इफ़्तेख़ार हुसैन आदि मौजूद रहे।