Azamgarh news:प्रियंका मौर्या ने किया जिला महिला अस्पताल और कारागार का निरीक्षण

Priyanka Maurya inspected District Women's Hospital and Jail

आजमगढ़ 24 सितम्बर(आर एन एस)जनपद आजमगढ़ में श्रीमती प्रिंयका मौर्या, सदस्य, उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा महिला पोषण पंचायत कार्यक्रम तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थल पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया।ब्लॉक रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ में माननीय राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में आई.सी.डी.एस विभाग द्वारा पोषण पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा महोदया द्वारा अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन भव्य तरीके से किया गया। महोदया द्वारा बचपन डे केयर, तथा जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सामान्य स्थित्ति पाई गई। जिला कारागार आजमगढ़ का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक को माननीय द्वारा निर्देशित किया गया कि उनके स्वास्थ और प्रशिक्षण कार्यक्रम पर विशेष ध्यान दिया जाय।  मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति फेज 5 के बारे में भी माननीय द्वारा जागरूक करने के बारे में निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, बाल सेवा योजना (सामान्य) तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013, दहेज निषेध अधिनियम 1961, लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया। कर्यक्रम में विभिन्न स्थानों पर उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिक्षक, क्षेत्राधिकारी, उप जिलाधिकारी, महिला थाना अध्यक्ष तथा महिला कल्याण विभाग के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button