पीपीपी मॉडल पर निजीकरण कर्मचारी हित मे नहीं। 

 

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ

घोसी।मऊ। 6 दिसम्बर2024,

पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण लिमिटेड के पी पी पी मॉडल पर निजीकरण के प्रबंधन के फैसले के ख़िलाफ़ विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन, उ. प्र. के सदस्यों ने पूरे प्रदेश में काला फीता बांधकर प्रतितकात्मक विरोध प्रदर्शन किया।इसमें आम उपभोक्ता भी शामिल रहे।

युक्त बाते अवर अभियंता एवं कर्मचारी नेता ए के त्रिवेदी ने कहा कि प्रबंधन के तमाम स्पष्टीकरण के बाद भी कर्मचारियों में अपने अस्तित्व एवं भविष्य के बारे में संतुष्टि नहीं हो पा रही है।विभाग के हित में किसी नए प्रयोग के प्रति मोर्चा संगठन की कोई आपत्ति नहीं है।लेकिन ये भी कि कर्मचारियों की बर्बादी की कीमत पर संगठन को कोई परिवर्तन स्वीकार नहीं है। जहाँ जहाँ भी ऐसे प्रयोग हुए हैं और उनसे जो विकृतियां पैदा हुईं उनसे उत्तर प्रदेश का मॉडल किस स्तर पर अलग है ये स्पष्ट होना ही

चाहिए।जब देश का किसान अपने खेती बाड़ी में व्यस्त है उस समय संगठन विद्युत आपूर्ति में कोई भी बाधा उत्पन्न नहीं करना चाहता।इसलिए कर्मचारियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और चिंताओं को लेकर संगठन खामोश भी नहीं रह सकता।बिना विद्युत व्यवस्था में अवरोध उत्पन्न किये चेतावनी आंदोलन क्रमवार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button