आजमगढ़:आयुर्वेद हमारा नारा है, हम सबको अपनाना है,जय नीमा,जय आयुर्वेद उद्घोष के साथ विशाल रैली का हुआ आयोजन,आयुर्वेद हमारा है, हम सबको अपनाना है: डॉ. डी.डी. सिंह

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव

सगड़ी/आजमगढ़:नीमा आज़मगढ़ द्वारा “हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद” थीम के साथ एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। स्थाई भविष्य के लिए जी 20 और आयुष मंत्रालय भारत सरकार के साथ अपना हाथ बढ़ाते हुए नीमा आजमगढ़ ने महादेव इंटर कॉलेज के बच्चों के साथ हाईडिल चौराहा से शुरु करके नरौली तिरंगा तिराहा तक और वहाँ से वापस हाईडिल चौराहा तक विशाल रैली का आयोजन किया। “आयुर्वेद हमारा है, हम सबको अपनाना है” के नारों के साथ “जय नीमा, जय आयुर्वेद” का उद्घोष आसपास के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा था। इस रैली में कुल 85 लोग शामिल हुए। रैली के दौरान सभी भारत माता की जय और वंदेमातरम का उद्घोष कर रहे थे। पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर था। रैली का समापन हाईडिल चौराहा पर हुआ। वहाँ नीमा परिवार द्वारा सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार कराया गया।सर्वप्रथम नीमा आजमगढ़ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वी.एस. सिंह ने रैली का उद्धघाटन हरी झंडी दिखाकर किया। अपने संबोधन में उन्होंनेने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे और उनके अंदर अपने स्वदेश की चिकित्सा पद्धति अपनाने की भावना विकसित होगी। पूर्व अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह ने कहा कि हमारा संगठन ऐसे कार्यक्रम के लिए हमेशा तैयार रहता है, जिससे समाज के लोगों का भला हो और वे अपने शारीरिक और मानसिक विकास के प्रति जागरूक हों। साथ ही राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास हो। अध्यक्ष डॉ. अजीम अहमद ने कहा कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक/यूनानी अधिकारी डॉ.गीता वर्मा के मार्गदर्शन में हम लोगों ने आजमगढ़ में इस रैली का आयोजन किया। इस रैली में बच्चों के साथ ही साथ बड़े बुजुर्गो ने भी बड़े ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। हम यहाँ से यह संदेश देना चाहते हैं कि आयुर्वेद को पूरी दुनिया ने अपनाया है। कोविड काल में सिर्फ आयुर्वेद ही ने अपने देश के लोगों की रक्षा की है। अतः हम सभी इस तरह के कार्यक्रम से आमजन को आयुर्वेद अपनाने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. वी एस सिंह, डॉ. डी.डी. सिंह, नीमा अध्यक्ष डॉ. अज़ीम अहमद, सचिव डॉ. विनोद कश्यप, कोषाध्यक्ष डॉ. संतोष सिंह, डॉ. वेद प्रकाश सिंह, डॉ. शाहनवाज, डॉ. नोमान अहमद, डॉ. मो. ताहिर, सुनील, राम अचल चतुर्वेदी, सत्य नारायण मौर्या, तहा उर सिद्दीकी, जितेंद्र गोंड़, बीरेंद्र पाल, आदित्य राय सहित विद्यालय के उत्साही बच्चे उपस्थित रहे। पूरे रैली के दौरान स्थानीय पुलिस की पूरी टीम बड़ी ही तत्परता से लगी रही। उन्होंने इस दौरान यातायात को भी सुचारू रखा, जिससे रैली में किसी भी प्रतिभागी को कोई परेशानी नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button