12 दिसंबर को मनाई जाएगी पूर्वांचल के गांधी बाबा राघव दास की जयंती। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

बरहज, देवरिया। स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में प्रतिवर्ष की भातिं इस वर्ष भी 12 दिसंबर 2024 को पूर्वांचल के गांधी पूज्य संत अनंत पीठ आश्रम बरहज के द्वितीय पीठाधीश्वर बाबा राघव दास की जयंती महाविद्यालय परिसर में मनाई जाएगी जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में स्थापित रोवर्स रेंजर, एनसीसी, स्काउट गाइड, खेलकूद में समय-समय पर विद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी ने दिया उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिवार में रोवर्स रेंजर, एनसीसी, स्काउट गाइड, खेलकूद, के माध्यम से समय-समय पर विद्यालय में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में जिन छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया है उन सभी छात्र-छात्राओं को बाबा राघव दास जयंती के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा साथ ही वीए, एम ए, वी काम एवं एम काम मैं सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button