मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

[ad_1]

मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। देशभर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बांग्लादेशी नागरिक महिला शाबिकुन नाहर और अबु अहमद को पकड़ा है।

कथित तौर पर शाबुकल ने दो नामों से भारतीय पासपोर्ट बनाया था। इस पासपोर्ट से वो सऊदी अरब और बांग्लादेश की यात्रा कर चुकी है।

वहीं, वर्सोवा पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक मोनेर बख्तियार शेख और बख्तियार दोसुर शेख को वर्सोवा यारी रोड इलाके से गिरफ्तार किया है। ये दोनों रिश्ते में पिता पुत्र है।

29 जनवरी को भी मुंबई की घाटकोपर पुलिस ने शहर में अवैध रूप से रहने के आरोप में 12 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था।

घाटकोपर पुलिस के अनुसार, अवैध रूप से रह रहे 12 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया। उनके दस्तावेजों की जांच करने पर पता चला कि वो लंबे समय से मुंबई में रह रहे थे। उनके पास से जाली दस्तावेज भी मिले थे।

खुफिया जानकारी के आधार पर छापा पड़ा था जिसमें 12 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया था, इनमें कई नाबालिग भी शामिल थे।

26 जनवरी को भी महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा पूर्व स्थित गांगडीपाड़ा और धानिवबाग क्षेत्र में पेल्हार पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। इनमें 7 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास भारतीय नागरिकता से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला है।

–आईएएनएस

एसएचके/केआर

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button