किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के पेराई सत्र का कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया शुभारम्भ। 

 

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ

घोसी। मऊ। किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के वर्ष 2024-25 पेराई सत्र का हवन पूजन के बीच कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा एडीएम सत्य प्रिय सिंह एसडीएम अभिषेक गोस्वामी, विधायक सुधाकर सिंह की उपस्थिति में किसान पूजन के साथ किया गया। बाद में डोंगा मे गन्ना डाल कर एवं क्रसर का बटन दबा कर मिल को चालू किया गया।

प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में हर ओर खुशहाली है। योगी आदित्यनाथ की सरकार किसान, श्रमिक के साथ हर वर्ग की हितैषी हैं। आज चीनी मिलों के कर्मचारियों को समय से वेतन प्राप्त हो रहा हैं। सरकार की मंशा कल कारखानों को घाटे से उबारने के साथ इनको लाभ की स्थिति में करना है। आज प्रदेश के हर क्षेत्र में लोगों को भरपूर बिजली मिल रही हैं। हर गाँव पिच सड़कों से जुड़ गए है।हर कोई खास कर महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

एडीएम सत्यप्रियसिंह ने कहा कि डीएम की मंशा हैं कि चीनी मिल को अधिक से अधिक गन्ना मिले। इस लिए गन्ना विभाग के साथ चीनी मिल के अधिकारी, कर्मचारी इस क्षेत्र में सार्थक प्रयास करे। जिससेे मिल को अधिक से अधिक गन्ना प्राप्त हों।

प्रधान प्रबंधक शैलेंद्र अष्ठाना ने बताया कि इस पराई सत्र में चीनी मिल को 20 लाख कुंतल गन्ना पेरने का लक्ष्य हैं। गन्ना तौल के लिए मिल गेट सहित कुल 15 तौल केंद्र बनाये गए है। इस वर्ष चीनी मिल सी हैवी क्षमता से चलेगी। इसके चलते चीनी परता अच्छा प्राप्त होगी।

मुख्य गन्ना अधिकारी वीपी सिंह ने किसानो से अपील किया कि पर्ची मिलने पर ही गन्ना को काट कर मिल को आपूर्ति करे। जड़ रहित, साफ सुथरा एवं मान्य प्रजाति का गन्ना आपूर्ति करे।

कार्य क्रम में प्रमुख रूप से जीएम शैलेंद्र अष्ठना, एडीएम सत्यप्रिय सिंह, एसडीएम अभिषेक गोस्वामी, जिला गन्ना अधिकारी अजीत पांडेय, सीसीओ वीपी सिंह,क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महामन्त्री सुनील गुप्ता,उपाध्यक्ष रजनीश सिंह, घोसी चैयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता, रामाश्रय राय,बंशबहादुर यादव, आनंद चौधरी, मुख्य अभियंता आर एल बघेल,बी सिंह रघुवंशी, शिवकांत मिश्रा,विमल कांत राय, कृपाशंकर सिंह, शिवानंद राय, राम सूरत चौहान आदि उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button