आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर ‘‘ एक पेड़ माॅ के नाम‘‘ कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया पौध वितरण कार्यक्रम। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

दीवानी न्यायालय के परिसर में मा0 जनपद न्यायाधीश देवरिया के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में ‘‘एक पेड़ माॅ के नाम‘‘ कार्यक्रम का आयोजन कर जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह द्वारा अधिवक्ताओं एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में लाभान्वित हुये पक्षकारों व मध्यस्थ तथा आमजनमानस को पौध वितरण कर सम्मानित किया गया। जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह द्वारा कहा गया कि पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता हैं। मानव और पर्यावरण एक दूसरे से संबंधित तथा एक दूसरे पर निर्भर होते हैं। हमे प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए और अपने स्तर से ज्यादा पेड़ पौधों को लगाना चाहिए ताकि भविष्य मे पर्यावरण को सुरक्षित बनाएं रखा जा सके।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि जैसे माॅ का प्रेम वात्सल्य होता है उनका व बच्चे का रिश्ता ममत्व का होता है उनके आँचल में बच्चा खुद को सुरक्षित महसूस करता है उसी प्रकार पौधे भी अपना वात्सल व संवेदनाऐं मनुष्यों को देते है इसलिए पौधे को भी संरक्षित कर इनको संवारना चाहिये।

Related Articles

Back to top button