स्वास्थ्य विभाग के अपनिदेशक डॉक्टर नरेंद्र गुप्ता ने सीएचसी बरहज का किया औचक निरीक्षण‌। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

बरहज, देवरिया।

स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डॉ नरेंद्र गुप्त अपने टीम के साथ , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज का औचक निरीक्षण कर साफ सफाई एवं रोगियों को मिलने वाली दवा की उपलब्धता के विषय में जानकारी ली उन्होंने प्रसव कक्ष, ऑपरेशन कक्ष,एनबीएसयू कक्ष, दवा की उपलब्धता, ओपीडी का बारीकी से निरीक्षण कर प्रसव कक्ष में गिरे टाइल्स लगाने एवं फायर पाइप की देख रेख करने का निर्देश दिया।

ब्लॉक प्रभारी डॉक्टर मूलचंद ने टीवी के नियंत्रण संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि कपरवार में एक्स-रे कैंप लगाया गया है जिससे रोगियों को एक्स-रे दिया जा रहा है। टीवी को समाप्त करने के लिए आप सभी प्रतिदिन का रिपोर्ट भेजें।

इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ अजय पाल, डॉ बी एन यादव, डॉ वाईपी यादव, डॉ नीतू चौधरी, चीफ फार्मासिस्ट शैलेश कुमार तिवारी, फार्मासिस्ट रवीश रावत, फार्मासिस्ट चंद्र प्रकाश, एड्स काउंसलर श्वेता वर्मा, विजय चौहान, पंकज कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button