युवा जोश के कार्यकर्ताओं ने किया गरीबों में कंबल वितरित।
विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
सलेमपुर,देवरिया : कड़कड़ाती ठंड में लाचार, असहाय व गरीबों को ठंड से बचाने के लिए सामाजिक संगठन युवा जोश देवरिया द्वारा सलेमपुर व लार रोड स्टेशन पे गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण गुरुवार को किया गया। युवा जोश संगठन के अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि विगत चार साल से हमारी संस्था युवा जोश देवरिया द्वारा असहाय व निर्धन लोगों के बीच कंबल का वितरण कर रही है। अमित पाण्डेय ने बताया कि इस कंपकपाती ठंड में जिन असहाय लोगों के पास ठंड से बचने के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं हो पाता है वैसे लोगो को चिन्हित कर संस्था के सदस्यों द्वारा कंबल वितरण किया जाता हैं। उन्होंने कहा कि हम हमेशा पूरी सादगी ढंग से कंबल वितरण का कार्यक्रम करते हैं लेकिन यह कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे इसके लिए पूर्व से ही तैयारी करते हैं और क्षेत्र में घूम घूम कर वैसे लोगों की सूची बनाते हैं जो पूरी तरह लाचार व वेवश हों। उन्होंने ने कहा कि ऐसा कर हमें काफी आत्म संतुष्टि मिलती है क्योंकि साधन संपन्न लोग तो अपने संसाधनों से गर्म कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं लेकिन गरीब तबके के लिए एक अदद कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
इस अवसर पर युवा जोश संगठन देवरिया के बरहज तहसील अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय सचिव अर्जुन दुबे, आकाश पाण्डेय, सिद्धू शुक्ला, निशांत कुशवाहा, फयाज अंसारी, आदित्य पाण्डेय, कामेश्वर पाण्डेय,बृजबिहारी कुशवाहा, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
यह ठंड वितरण का कार्यक्रम शाम छ: बजे से शुभारंभ हुआ जो कि रात्रि 10 बजे तक इन गावों में बरठा चौराहा, परसिया अली, गोहरिया, मईल मगहरा, लार रोड एवं सलेमपुर स्टेशन पर असहाय लोगों को टीम के साथ और सहयोग से भारी मात्रा में कंबल वितरण किया गया।