भाजपा के युवा नेता पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कर दी…

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं यूपी सरकार के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने घोषणा की है कि भविष्य में वह बलिया की बैरिया विधानसभा सीट से कभी भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने यह जानकारी अपने फेसबुक एकाउंट के जरिये दी है। पूर्व मंत्री की फेसबुक पोस्ट के बाद राजनीतिक लोग अपने-अपने हिसाब से मंत्रणा कर रहे है। बता दे कि इस बार लोकसभा चुनाव में बलिया संसदीय सीट से आनंद स्वरूप शुक्ला भी दावेदार थे। आनंद स्वरूप शुक्ला ने सोशल मीडिया फेसबुक पर लिखा है…
आदरणीय बैरिया विधान सभा क्षेत्रवासियों…
सादर जय श्रीराम

 

 

श्रीराम जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई व शुभकामना,आज के पावन दिवस पर आप सभी से मन की बात साझा करना चाहता हूँ।

 

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चन्द्र जी ने कहा कि
‘जननी_जन्म_भूमिश्च_स्वर्गादपि_गरीयसी’ अर्थात्
माता और मातृभूमि का स्थान स्वर्ग से भी ऊपर है।
विगत् 2022 के विधान सभा चुनाव में कतिपय आश्चर्यजनक अज्ञात व ज्ञात कारणों से भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने मुझे मेरी_जन्म_भूमि व कर्म_भूमि बलिया_नगर_विधान_सभा_क्षेत्र से स्थानान्तरित कर आपके बैरिया विधान सभा क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button