सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश को एकता का संदेश दिया था – डॉक्टर अखिलेश पटेल
एकजुटता ही समय की मांग- उदय प्रताप सिंह पटेल ।

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
भाटपाररानी देवरिया। अखण्ड भारत के निर्माता भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि कुर्मी समाज द्वारा सोहनपुर में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी विजय बहादुर सिंह पटेल की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त प्रवक्ता ब्रम्हा सिंह पटेल ने किया।
मुख्य अतिथि अपना दल एस युवा मंच के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर अखिलेश पटेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश को एकता का संदेश दिया। विश्व पटल पर अपने दृढ़ संकल्प,मजबूत इरादों की अमिट छाप छोड़ने वाले कुर्मी कुल गौरव की की आज पुण्य तिथि मनाते हुए मैं अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। पूर्व उप ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध भागलपुर उदय प्रताप सिंह ने भोजपुरिया अंदाज में कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल के एकता के सूत्र को आत्मसात करना होगा। कुर्मी समाज की एकजुटता ही उनके सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक, शैक्षणिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त करेगी। पत्रकार प्रमोद पटेल ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जीवनी और उनके राजनैतिक कार्यों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। पतंजली पीठ के केन्द्रीय संवाद प्रभारी हरिद्वार रजनीश पटेल ने अपने ओजपूर्ण अंदाज में कुर्मी समाज को एकजुट होने के आह्वान किया। सपा के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर विवेक सिंह पटेल कहा कि आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुर्मी समाज अपनी भागीदारी बढ़चढ़कर सुनिश्चित करे। पत्रकार कमल पटेल ने कहा कि समाज के लिए मेरे खून का एक एक कतरा समर्पित है। भा कु महासभा के संरक्षक भाजपा नेता विजय पटेल ने कहा कि कुर्मी समाज का समृद्धशाली और गौरवशाली इतिहास रहा है। सरदार बल्लभ भाई पटेल हमारे लिए आज भी प्रासंगिक हैं, उनके पद चिन्हों चलना हमारे लिए गौरवपूर्ण होगा। युथ आइकान रोहित पटेल ने कहा कि संघे शक्ति कलियुगे, संघठन में शक्ति है और शक्ति के आगे सभी झुकते हैं। समारोह को लक्ष्मण पटेल, गंगेश पटेल, अखिलेश सिंह पटेल, विनय सिंह पटेल, बेचू प्रसाद पटेल,मणिशंकर सिंह पटेल, धीरेंद्र पटेल, डॉक्टर रमाशंकर सिंह पटेल, उग्रसेन पटेल, ओमप्रकाश सिंह पटेल, ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजक ब्रह्मा सिंह पटेल ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर छोटेलाल पटेल, रविन्द्र पटेल, बेचू प्रसाद पटेल, उमेश सिंह पटेल, राजकुमार पटेल, रामा सिंह पटेल, विजय बहादुर सिंह पटेल, गंगासागर पटेल, अंगद पटेल, आरती सिंह, धनंजय पटेल, चंद्रकेतु पटेल, मुन्ना पटेल, ध्रुव पटेल, अरविंद पटेल, अवधेश सिंह पटेल, घनश्याम पटेल, राधेश्याम सिंह पटेल, अभिषेक पटेल, ब्रजेश पटेल, सुनील सिंह पटेल, राजेश सिंह पटेल, सुनील पाण्डेय, जवाहर पटेल, मुंशी पटेल, कैलाश सिंह पटेल, दुर्गेश पटेल, राजनाथ पटेल, श्रीराम सिंह पटेल, सत्य प्रकाश सिंह पटेल, अखण्ड प्रताप सिंह पटेल, श्रेय पटेल, संतोष पटेल आदि ने सम्बोधित किया।



