चौथे दिन भी किसान क्रमिक अनशन पर  किसानो के दम पर लड़ेंगे लड़ाई।  किसानो का मिल रहा सहयोग – राजाराम

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

बरहज, देवरिया।

चौथे दिन भी किसान क्रमिक अनशन पर रहे इस दौरान क्रमिक अनशन के आयोजक विजय रावत ने कहा की किसानो का बडे पैमाने पर समर्थन मिल रहा है और किसानो के हक़ के लिए ज़रूरत पड़ी तो आमरण अनशन भी होगा यह लड़ाई अब करो मरो की है क्यों की सैकड़ों किसान लोगों की जमिन जा रही है और यह लोग और किसान बे घर हो जाएँगे रामजानकी मार्ग भुमी बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष व महासचिव राजाराम सुरेन्द्र ने कहा की भाजपा सरकार किसानो को धोखा दे रही है और किसानो की ज़मीन का अधिग्रहण बिना बताए अपने मन मर्ज़ि से कर रही यह लड़ाई बहुत बड़ी है और इस लड़ाई को करो मरो की तर्ज़ पर लड़ेंगे। छात्र नेता रणविजय सिह ने कहा किसान आन्दोलन को छात्र नौजवानों का पुरा समर्थन है और ज़रूरत पड़ी तो किसान नौजवान इस लड़ाई को मिल कर लड़ेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से विकास यादव सत्येन्द्र यादव सत्या दिनेश विश्वकर्मा धीरज पान्डे रणविजय सिह मुन्ना कुशवाहा अंकित बरनवाल अनुज बरनवाल देव दास गिरधारीलाल यादव हाँफी जी सहीत सैकड़ों सोग उपस्थित थे संचालन कमनिष्ट पार्टी के नेता अरविन्द कुशवाह ने किया।

Related Articles

Back to top button