मोहमदाबाद गोहाना नगर में गल्ला गोदाम में लगी भीषण आग। लाखों का समान जलकर नष्ट। घंटों मेहनत के बाद बड़ी मस्कत से आग पर पाया गया काबू*
रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ
घोसी। मोहमदाबादगोहना। मऊजनपद के मोहमदाबाद नगर के आई सी आई सी आई बैंक के पास गल्ला के थोक व्यापारी मो सैयाम खां का गोदाम है। मंगलवार की अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई। जबतक मालिक को जानकारी हुई, तब तक गोदाम में रखे तेल, घी, माचिस के चलते आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। यही नहीं आग आस पास की कुछ दुकानों, मकानों को भी चपेट में ले लिया। सूचना पा कर मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी नाकाम रही। उसके बाद आजमगढ़ से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मागने एवं गोदाम की दीवाल को जेसेबी लगा कर तुड़वाने के बाद सुबह 10 बजे आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दो करोड़ से अधिक का सामान के साथ सब कुछ जलकर खाक हो गया।