घोसी तहसील बार के पदाधिकारियों के पर्चा खरीद एवं नामांकन के प्रथम दिन चार ने पर्चा खरीदा। 

 

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ

घोसी। मऊ। तहसील बार एसोसिएशन घोसी के पदाधिकारियों के चुनाव में प्रथम दिन वृहस्पतिवार को चार अधिवक्ताओ ने नामांकन के लिए पर्चा खरीदा। पर्चा खरीदने के साथ चुनाव की गहमा गहमी शुरू हो गयी।

तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव अधिकारी रामानंद सिंह ने बताया कि प्रथम दिन 19 दिसंबर को मंत्री पद हेतु रणवीर सिंह, राजेश सोनकर, विपुल राय ने तथा प्रकाशनमंत्री हेतु शहजाद असरफ ने पर्चा खरीदा। सहायक चुनाव अधिकारी बृजेश पांडेय ने बताया कि मंत्री एवं प्रकाशन मंत्री को छोड़ कर अध्यक्ष, महामन्त्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के साथ अन्य पदों के लिए किसी ने पर्चा नही लिया।

Related Articles

Back to top button