कैम्प लगाकर लोगों से जमा कराई गई विद्युत बिल

The electricity bill was collected from people after camping

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट: चन्द्रेश यादव

अतरौलिया/आजमगढ़ जिले के विद्युत उपकेंद्र मदियापार के अंतर्गत भदेवां ग्रामसभा में विद्युत विभाग द्वारा कैंप लगाया गया। इस दौरान लोगों से विद्युत बिल जमा करने की अपील की गई। साथ ही विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे एक मुस्त समाधान योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। मीडिया से बातचीत करते हुए अवर अभियंता आलमगीर अंसारी ने बताया कि लोगों को एक मुस्त समाधान योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। साथ ही कुछ लोगों की विद्युत बिल भी जमा कराई गई है। उन्होंने बताया कि जिनका विद्युत बिल का बकाया पांच हजार रुपये से कम है उनके विद्युत बिल के ब्याज में शत प्रतिशत की छूट है जबकि जिनका बकाया पांच हजार रुपये से अधिक है उनके विद्युत बिल के ब्याज में सत्तर प्रतिशत तक की छूट है। अवर अभियंता आलमगीर अंसारी ने लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में आप लोग विद्युत बिल जमा करें जिससे निर्बाध्य रूप से विद्युत सेवाएं प्रदान की जा सके। इस दौरान उपस्थित लोगों ने लाइनमैन अरुन शुक्ला के कार्यों की जमकर सराहना की। विद्युत विभाग की टीम में मुख्य रूप से लाइनमैन अरुन शुक्ला, प्रदीप यादव और सचिन कुमार समेत अन्य कई विद्युतकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button