Azamgarh News: प्राथमिक विद्यालय चुनुगपार में वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह का आयोजन

प्राथमिक विद्यालय चुनुगपार में वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह का आयोजन
सगड़ी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चुनुगपार में बुधवार सुबह 11 बजे वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को अंकपत्र एवं पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महा प्रधान पद के प्रत्याशी वसीम अहमद रहे, जिन्होंने बच्चों को पुरस्कार व मिठाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक रामबाज यादव ने भी मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिकाएं शैला यादव, प्रतिज्ञा पाण्डेय, अनिता देवी व सुनीता देवी उपस्थित रहीं। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री आशा देवी, आशा चौरसिया एवं प्रमिला यादव की भी सहभागिता रही।
कक्षा 5 के परिणाम में सलोनी ने प्रथम, गुड़िया ने द्वितीय तथा रीमा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य छात्रों में मंगल, पुनीत, जैकी, चांदनी, अनुष्का सहित कई बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और अभिभावकों सहित ग्रामीणों की भी अच्छी उपस्थिति देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button