Azamgarh :किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव

आजमगढ़:(आरएनएस)रौनापारः किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, वादिनी थाना रौनापार जनपद आजमगढ के लिखित प्रार्थना पत्र कि सुबह 8.00 बजे वादिनी की पुत्री उम्र करीब 13 वर्ष को प्रतिवादी शिवम साहनी द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध मे दिनांक 20.12.24 को मु0अ0सं0 473/24 धारा 137(2),87 बी.एन.एस. बनाम शिवम साहनी पुत्र संजय साहनी निवासी ग्राम रैचन्दपट्टी थाना रौनापार जनपद आजमगढ के पंजीकृत किया गया।
पीड़िता की बरामदगी दिनांक 20.12.24 को करते हुए बयान अन्तर्गत धारा 180bnss व पीड़िता के उम्र प्रमाण पत्र के अवलोकन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 64BNS व 5M/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी किया गया, शनिवार को उ0नि0 अखिलेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित शिवम साहनी पुत्र संजय साहनी निवासी ग्राम रैचन्दपट्टी थाना रौनापार जनपद आजमगढ उम्र करीब 19 वर्ष को बघावर तिराहे से समय करीब 10.25 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया है।

Related Articles

Back to top button