क्षमता वृद्धि के कारण दो दिन तक बाधित रहेगी विद्युत सप्लाई

Power supply will be disrupted for two days due to capacity increase

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

रिपोर्ट:चन्द्रेश यादव

अतरौलिया/आजमगढ़ :बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के मदियापार विद्युत उपकेन्द्र पर क्षमता वृद्धि का कार्य होने के चलते लोगों को दो दिन तक विद्युत सप्लाई नहीं मिलेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए अवर अभियंता आलमगीर अंसारी ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र मदियापार की पावर परिवर्तक लगाने की वजह से लोगों को दो दिन तक विद्युत सप्लाई नहीं मिलेगी। बता दें कि मदियापार विद्युत उपकेंद्र पर पहले पांच एम.वी.ए. का पावर परिवर्तक लगा था जिसके जगह पर अब दस एम.वी.ए. का पावर परिवर्तक लगाया जा रहा है जिसके चलते मंगलवार और बुधवार को विघुत सप्लाई बाधित रहेगी। क्षमता वृद्धि हो जाने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगा इसके साथ ही उन्हें अच्छी विद्युत सप्लाई भी मिलेगी।

Related Articles

Back to top button