आई सी यू मे मुर्दा पड़े बच्चे को जिंदा बताकर लेलिया पैसा,जानकारी होनेपर परिजनों ने किया बवाल तो डॉक्टर पर उठा सवाल,कुछ इसी तरह का मामला पटवध सरैया बाजार से हरखपुर गांव मे जानेवाली सड़क का है

ग्रामीणों का आरोप ? सड़क निर्माण मे मनमानी किया ठेकेदार तो गुडवत्ता हुई तार तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:जिला परिषद द्वारा निर्मित सड़क मे गुड़वत्ता न होने के करण ग्राम वासियों में काफी आक्रोश व्याप्त है।जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज ब्लॉक के ग्राम सभा मानपुर में आजमगढ़ बिलरियागंज मुख्य मार्ग से एक लिंक रोड का काफी पुराना निर्माण हुआ था जो रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पीछे से होते हुए हरखपुर, तोहफापुर तथा बिन्दवल तक जाता है। जिस पर हजारों कि संख्या में प्रतिदिन ग्रामीणों का आवागमन है। यह सड़क काफी जर्जर अवस्था में हो गयी थी। बताया जाता है कि इस सड़क निर्माड के लिए जिला परिषद आजमगढ़ द्वारा टेन्डर के तहत पटवध सरैया बाजार से 1 किलोमीटर तक मशीन द्वारा रोड बनाने का टेन्डर लगभग 22 लाख रुपए में दिया गया था। जो काफी दिनों के इंतजार के बाद गिट्टी की कुटाई करके कई महीनो तक छोड़ दिया गया। बीते दिनों ठेकेदार द्वारा उस रोड का लेपन कार्य कर दिया गया। लेपन कार्य में गुणवत्ता ना होने की जानकारी होने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा केमिकल मटेरियल कम डाला गया है जिससे गिट्टियां सब उड़ती नजर आ रही हैं। हल्का पैर मारने पर गिट्टीयां भरभरा कर निकल जा रही हैं और नीचे की धूल मिट्टी सब दिखाई दे रही है। प्रेशर रोलर का भी प्रयोग ठीक ढंग से नहीं किया गया है। आरोप लगाने वालों मे श्रवण कुमार राय, सोनू राय, रमेश राय, राजेश राय, मनोज राय, अशोक राय ,रुद्र प्रकाश राय, अनिल राय, आलोक राय आदि ग्रामीण मौजूद रहे। इस संबंध मे जब संबंधित जेई सी पी चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस मामले मे ठेकेदार को नोटिस जारी करदिया गया है,बहुत जल्द ही यह सड़क गुडवत्ता के अनुरुप् बन जाएगी।

Related Articles

Back to top button