Azamgarh :चोरी के कुल 13 घटनाओं का पुलिस ने किया सफल अनावरण दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी
चोरी के कुल 13 घटनाओं का पुलिस ने किया सफल अनावरण दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
सिधारी थाना व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी नकाब जानी के कुल 13 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए चोरी के 47 आभूषण कीमत 7 लाख रुपए 4लाख 3500 सौ नगद कल बरामद की 25 लख रुपए तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद किया l सरफुद्दीनपुर में दिनांक 17.12.2024 को चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज देखने से चोरी करने आए चोर मोटरसाइकिल से थे जो घटना करते समय मोबाइल से बात करते दिख रहे थे सर्विस लांस सेल की मदद से निकल गया दो नंबर संदिग्ध मिले जिस पर पुलिस टीम ने दिनांक 21. 12.2024 को उप निरीक्षक राजीव कुमार सिंह मय हमराही उप निरीक्षक उमेश चंद्र यादव कांस्टेबल अखिलेश यादव थाना कोतवाली वह प्रभारी स्वाद की संयुक्त टीम के द्वारा भदुलीपुल जिन्नाद बाबा के स्थान से करीब 22. 50 बजे रात्रि में दो चोरों को10 अंगूठी, 8 बिछिया, 7 जोड़ी पायल, 04 चांदी का सिक्का, 04 जोड़ी बाली, तीन चैन, दो कील,एक लॉकेट, एक मंगलसूत्र, एक मंटिका, एक नथिया, एक सिंहोरा,एक सुई धागा कान का, 4लाख 3500सौ नगद बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल के साथ ही दो आरोपियों सुरेंद्र वाजपेई पुत्र कृपा शंकर बाजपेई ग्राम हासापुर थाना तहबरपुर और विशाल राजभर पुत्र विनोद राजभर ग्राम गोरी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया l बरामद आभूषणों व नगदी मैं थाना सिधारी चार,थाना कोतवाली चार, थाना कंधरापुर दो, थाना रानी की सराय एक,थाना तहबरपुर एक, थाना अतरौलिया एक, चोरी की घटनाओं में बरामद किया गया l चोरों को गिरफ्तार करने वालों में निरीक्षक नंदकुमार तिवारी स्वाट टीम, उप निरीक्षक रूपेश सिंह स्वाट टीम, उप निरीक्षक राजीव कुमार सिंह चौकी प्रभारी मूसेपुर, उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार थाना सिधारी उप निरीक्षक लाल बहादुर बिन्द थाना कोतवाली, उप निरीक्षक उमेश चंद्र यादव कोतवाली, हेड कांस्टेबल संजय सर्विस लांस सेल, हेड कांस्टेबल सर्वेश यादव थाना सिधारी, कांस्टेबल मनोज यादव थाना सिधारी व कांस्टेबल हीरालाल कॉन्स्टेबल अखिलेश यादव थाना कोतवाली ने आरोपियों को पकड़ते हुए बरामद की किया l



