Azamgarh :साइबर फ्रॉड के 23,900 वापस पाकर खिला चेहरा

साइबर फ्रॉड के 23,900 वापस पाकर खिला चेहरा

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
बिलरियागंज थाना अंतर्गत ग्राम पटवध कौतुक के रहने वाले सत्यम राय पुत्र प्रशांत राय कोरियर से सामान मांगने पर अज्ञात नंबर से आए लिंक पर क्लिक कर 1.33 पैसे पेमेंट करने के बाद सत्यम राय के खाते से 23,900 कट गए l इसके बाद सत्यम राय ने थाने पर सूचना दिया जिस पर साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई और सत्यम राय का 23,900 रुपए होल्ड हो गया l कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ थाना बिलरियागंज द्वारा कोर्ट ऑर्डर बनवाकर संबंधित बैंक को मेल करने के बाद आज दिनांक 22. 11.2024 को सत्यम राय के खाते में कुल 23,900 वापस कर दिया गया l पैसा वापस पाने पर सत्यम राय का चेहरा खिल गया उन्होंने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया l

Related Articles

Back to top button