Azamgarh :दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
आजमगढ़:निजामाबाद थाने की पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया कि अभियुक्त अभिषेक 04 वर्ष पहले नाबालिक पीड़िता को बहला फुसला कर नशीली दवा पिला कर दुष्कर्म किया और फोटो वीडियो बना कर ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता की शादी तय होने पर सुसराल वालों को फोटो भेज कर शादी भी तुड़वा दिया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 581/24 धारा 69 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 69 बीएनएस का लोप करते हुए धारा 376/328 भादवि व 3/ 4(2) पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की बढोत्तरी की गयी।रविवार को उ0नि0 कैलाश सिंह यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अभिषेक पुत्र वकील चन्द निवासी कोतवालीपुर थाना जनपद आजमगढ उम्र 19 वर्ष को समय करीब 08.30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।

Related Articles

Back to top button