आजमगढ़:नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़:कप्तानगंज पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक 28.11.2023 को थाना कप्तानगंज के एक गांव निवासिनी महिला ने थाना पर सूचना दी कि दिनांक- 24.11.2023 को समय करीब- 03.00 बजे भोर में अंकित उर्फ सतीश पुत्र दीपचन्द साकिन- मोलनापुर थाना कप्तानगंज के साथ मेरी नाबालिग पुत्री को गांव के कुछ लोगों ने आपत्तिजनक स्थित में देखा उसके बाद रमाकान्त मिश्र पुत्र पारसनाथ मिश्र , धर्मेन्द्र उर्फ गुड्डू कन्नौजिया पुत्र अवधराज व अन्य 08 लोगो द्वारा भैंरव बाबा मंदिर मे दोनों की शादी करवा दिये विरोध करने पर वादिनी के परिवार को जान से मारने की धमकी दिये। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 332/23 धारा- 354, 506 भादवि , 7/8 पाक्सो एक्ट व 9 बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन व बयान के आधार पर अभियोग में धारा 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी तथा धारा 354 IPC व 7/8 पक्सो एक्ट का लोप किया गया। साथ ही अभियुक्त संतोष गुप्ता पुत्र स्व0 मुन्ना लाल गुप्ता निवासी मोलनापुर नत्थनपट्टी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश मे आया । रविवार को उ0नि0 ब्रजकान्त मिश्रा मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 332/2023 धारा 376/506 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट व 9 बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006, थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अंकित उर्फ सतीश पुत्र दीपचन्द साकिन- मोलनापुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को मोलनापुर बाजार से समय करीब 10.20 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।