स्वर्गीय सुमित्रा देवी के तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज, देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुरैना शुक्ल में, स्वर्गीय सुमित्रा देवी पत्नी श्रीधर शुक्ला के तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरहज विधानसभा के विधायक दीपक मिश्र शाका बाबा रहे। एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख भलवानी छोटू यादव ब्लॉक प्रमुख देवरिया पिंटू जायसवाल ब्लॉक प्रमुख बरहज सुभाष प्रसाद, मैं अपनी उपस्थिति दर्ज कराई कार्यक्रम के शुभारंभ में श्रीमती सुमित्रा देवी के चित्र पर मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष काशीपति शुक्ला ने माल्यार्पण कर अंग वस्त्र से सम्मानित किया श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आज हम लोगों के बीच स्वर्गीय सुमित्रा देवी नहीं है लेकिन उनके दिए हुए संस्कार काशिपति शुक्ला में विद्यमान है काशिपति शुक्ला द्वारा अपनी माता सुमित्रा देवी के स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं गरीबों को कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा यह प्रशंसा के योग्य है इस तरह के कार्यक्रम अन्य लोगों को भी करना चाहिए और काशिपति शुक्ला जी से प्रेरणा लेनी चाहिए संसार में माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं हो सकत्ता । श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ अंगद तिवारी, कृष्ण मोहन पाठक, प्रदीप तिवारी, राजीव मिश्रा ग्राम प्रधान खुदिया, मिश्र विनय पांडे ग्राम प्रधान बरौली,,रामविलास गोड ग्राम प्रधान , पुरैना शुक्ल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में काशिपति शुक्ला ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



