राम जानकी मार्ग भूमि बचाओ संघर्ष समिति का मुद्दा सदन में उठाएंगे सपा सांसद राम भुआल निषाद

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज, देवरिया।
आज रामजानकी मार्ग भूमि बचाओ संघर्ष समिति द्वारा क्रमिक अनशन अंतिम दिन सुल्तानपुर से सांसद रामभुआल निषाद जी कि गरिमामयी उपस्थिति में समाप्त किया गया। पूर्व मंत्री, सांसद रामभुआल निषाद ने कहा कि हम रामजानकी मार्ग भूमि बचाओ का किसानों का मुद्दा सदन में उठाने का काम करेंगे।समाजवादी युवा फ्रंटल संगठन समाजवादी युवजन सभा,समाजवादी लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड, छात्र सभा के जिलाध्यक्षो ने पूर्व मंत्री, सांसद रामभुआल निषाद को किसान दिवस के अवसर पर चौधरी चरण सिंह जी फोटो व साल ओढाकर सम्मानित किया। भाजपा सरकार में किसानो का उत्पीड़न चरम पर है। किसानो को गन्ना का उचित मुआवजा नहीं मिल रहा। किसानो ने सासंद पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद को गन्ना देकर किसानो के बकाया मूल्य का उचित भुगतान करने की मांग की।
एसडीएम बरहज को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन देकर क्रमिक अनशन को समाप्त किया गया। सपा नेता विजय रावत ने कहा आज भारत के प्रधानमंत्री रहे चौधरी चरण सिंह जी कि जयंती के अवसर पर कहा कि जिन्होंने न्यूनतम लिया और अधिकतम दिया इस देश को ऐसे नेता जिन्होंने पूंजीवादी ताकतों के सामने तन कर खड़े रहे ये कहते हुए की टाटा – बिड़ला की जागीर नहीं ये हिंदुस्तान हमारा है। सामाजिक न्याय के सवाल पर चौधरी जी बड़े ही मजबूती के साथ खड़े रहे और नई पीढ़ी को यह सचेत करते रहे को हमे अपनी एक आंख संसद की तरफ और दूसरा खेतों की तरफ होनी चाहिए, संसद से नजर हटने पर हमारी नस्ले बर्बाद होंगी और खेतो से नजर हटी तो फसलें बर्बाद हो जाएंगा।देश की खुशहाली का रास्ता खेतों खलिहानों से होकर गुजरता है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश सिंह,समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष रणवीर यादव,समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव, समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष मनोज यादव,अरविन्द कुशवाहा,प्रेम यादव,सत्येंद्र यादव, अभिनव यादव, अमित प्रधान, अजीत प्रसाद, विकास यादव, अनीस शर्मा, शोभित जायसवाल, विवेक रंजन, मनीष यादव, यशवंत यादव, दिनेश इत्यादि लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम कि अध्यक्षता रामजानकी मार्ग भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव व संचालन छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने किया।



