पत्रकारों पर हो रहे हमला को लेकर बनी पत्रकार हल्ला विरोधी कृतिसमिति प्रदेशाध्यक्ष पद पर डॉ. किशोर पाटील की नियुक्ति

Dr. Kishor Patil appointed as the state president of the anti-attack action committee formed to deal with attacks on journalists

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी – मुंबई महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ की चुनी गई नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। ठाणे जिला की सतत संघर्ष करने वाले दैनिक मराठी समाचार पत्र स्वराज्य तोरण के संपादक डॉ. किशोर बलीराम पाटील को पत्रकार हल्ला विरोधी कृती समिती के प्रदेश अध्यक्ष पद पर चुना गया है। डॉ. किशोर पाटील इसके पहले भिवंडी क्षेत्र अध्यक्ष पद का कार्यभार सम्हाल चुके हैं। उनके कार्यों व संघर्ष को देखते हुए तथा कोकण विभागीय महा सचिव पद के रूप में जबाबदारी वखूबी निभाई है । और अब संघटन व्दारा पत्रकार हल्ला विरोधी कृती समिति प्रदेशाध्यक्ष की जबाबदारी दी गई है।
सम्पुर्ण महाराष्ट्र में पत्रकारों को न्याय दिलाने तथा उनके साथ हो रही अप्रिय घटनाओं के अलावां पत्रकारों की सुरक्षा के लिये नई कार्यकारिणी का घोषणा की गई है। इस विशेष बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक वानखेडे ने की। कार्यक्रम में भाग लेने वाले मेहमानों में ऑल इंडिया जर्नालिस्ट असोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक वानखेडे, वरिष्ठ पत्रकार और राजकीय विश्लेषक हेमंत देसाई, महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के संस्थापक अध्यक्ष संजय भोकरे, ऑल इंडिया जर्नालिस्ट असोसिएशन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रणधीर कांबळे, महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के कार्याध्यक्ष निलेश सोमाणी, सोशल मीडिया अध्यक्ष सिद्धार्थ भोकरे उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन और प्रास्ताविक राज्य सरचिटणीस डॉ. विश्वासराव आरोटे ने किया। आभार प्रदर्शन प्रदेश संपर्कप्रमुख वैभव स्वामी ने किया। पत्रकार हल्ला विरोधी कृती समिति के मजबूत कार्यप्रणाली तैयार करने के बाद महिला पत्रकारों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की रणनिति बनाई गई। नव निवर्वाचित पत्रकार हल्ला विरोधी कृती समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. किशोर पाटील ने प्रसार माध्यम से आपना मनोगत व्यक्त करते हुए कहा कि
संघटन का नेतृत्व करते हुए न्याय के लिए संघर्ष करता रहूंगा।

Related Articles

Back to top button