वीर बाल दिवस संगोष्ठी पर बाबा जोरावर और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को किया याद। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

 

बरहज, देवरिया I भाजपा नगर कमेटी ने वीर बाल दिवस के तहत रेलवे स्टेशन स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रमोद मिश्रा ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश देता है। इन महान बलिदानियों की अनुकरणीय गाथाएं युवाओं के लिए पथप्रदर्शक हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिख समाज और उनके बलिदान को सम्मान देते हुए वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की है,इस कार्यक्रम के माध्यम से वीर बाल दिवस एवं शताब्दी समारोह की शुरुआत हो चुकी है। संयोजक निषाद जितेन्द्र भारत ने कहा कि वीर बाल दिवस न केवल शौर्य और बलिदान का प्रतीक है, बल्कि यह समाज में युवाओं को जागरूक करने का अवसर भी है। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने सिख गुरु की चार पीढ़ियों की शहादत देने वाले परिवार के बच्चों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप मनाने का निर्णय लिया,जो सर्व समाज के दिलों को छूने वाला है। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य विन्देश्वर गिरी ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को याद दिलाता है। यह दिन हमें साहस और बलिदान का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी न केवल प्रेरणा लेती है, बल्कि उन्हें अपने इतिहास और मूल्यों को समझने का अवसर भी मिलता है। भाजपा का यह प्रयास हमारे समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी में आदर्श स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री धर्मवीर सिंह पप्पू, कुलभूषण मद्धेशिया,श्रवण कुमार जायसवाल, धर्मेन्द्र जायसवाल, पुनीत जायसवाल, संदीप निषाद, बृजेश मद्धेशिया, बालेश्वर पाण्डेय आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहें I

Related Articles

Back to top button