Azamgarh :दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
जीयनपुर कोतवाली पर आवेदक में आकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि आरोपी विवेक यादव पुत्र राजेश यादव ग्राम सियरहा थाना बिलरियागंज का निवासी जो कि मेरे गांव में अपने रिश्तेदार के घर आता जाता था वहीं से उसने मेरी नाबालिक बहन को 313 2024 की सुबह 5:00 बजे वहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले गया l प्रार्थना पत्र के आधार पर जीयनपुर कोतवाली ने मुकदमा संख्या 127 /2024 धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया वहीं जांच के दौरान विवेक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वादी की पुत्री से ना तो बात करता था नहीं उसे भगाया l विवेचना के क्रम में पीड़िता की बरामद की वह बयान के आधार पर आरोपी अजय पुत्र स्वर्गीय राजू निवासी ग्राम जकासिया थाना कदौरा जनपद जालौन का नाम प्रकाश में आया वह धारा 376 व 5/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई l आज दिनांक 25. 12.2024 को उप निरीक्षक सुभाष तिवारी अपने हमराहियों के साथ जीयनपुर बस स्टैंड के पास से आरोपी को 13:30 बजे गिरफ्तार कर उसका चालान माननीय न्यायालय कर दिया l



