पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी जन्म शताब्दी दिवस पर शिद्दत से किए गए याद। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

बरहज, देवरिया। बरहज नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल के कुशल नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी दिवस मनाया गया इस अवसर पर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी श्री मती निरुपमा प्रताप, सभासद गण एवं सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल ने कहा कि सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित इस देश के तीन बार हुए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी जन्म भूमि से कर्मभूमि तक के सफर एवं मुख्य उपलब्धियां भारत की आर्थिक विकास और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नई ऊंचाइयां हासिल करने का योगदान तथा राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टिगत से देश में परमाणु शक्ति संपन्न एवं देश के बुनियादी ढांचे के मजबूत करने जैसे अनेको कार्यों को किया। श्रीमती निरुपमा प्रताप अधिशासी अधिकारी द्वारा इस अवसर पर स्वच्छता का शपथ दिलाया गया तथा नगर पालिका की सफाई कार्य में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदेश में स्थान दिलाने में सहयोगी सफाई कर्मचारियों की सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button